साक्षात्कार में सफलता केसे प्राप्त करें

साक्षात्कार में सफलता केसे प्राप्त करें
साक्षात्कार का नाम सुन कर ही अधिकांश छात्र घबरा जाते हैं। लगभग प्रत्येक छात्र अपने जीवन मे कभी न कभी साक्षात्कार अवशय देते है, और अधिकांश छात्रों को इसमे सम्साये अाती हैं। एक अच्छी नोकरी प्राप्त करने मे साक्षात्कार बहुत महत्वपूण भूमीका अदा करता है। अाज लगभग प्रत्येक छात्र के जहन मे यह सवाल अवशय होता है कि साक्षात्कार मे सफलता केसे प्राप्त करें। कुछ लोग पहले प्रयास मे ही साक्षात्कार मे पास हो जाते है जबकि कुछ लोग बार-बार साक्षात्कार देने के बाद भी उसमे सफल नही पाते हैं।
www.aapkaschool.blogspot.com

अाज मैं अापको साक्षात्कार मे केसे सफलता प्राप्त की जाये इस बारे मे बताऊँगा। यदि अाप इन बातो को अपने जीवन मे अपनाते है तो अाप अवशय ही साक्षात्कार मे सफल होगे।

नीचे अापको अपने सपनों की नौकरी प्राप्त करने मे योगदान देने वाली सबसे अच्छी युक्तिया दी गयी हैं।   
1. अावशयकता (Requirement) का अध्ययन- नोकरी विवरण बहुत सावधानी से पढे। ओर उसका अध्ययन करें। यह समझना अावशयक है कि इस नौकरी मे अापसे क्या अपेक्षा की जाती है और क्या अाप इस काम के लिए फिट है या नहीं। अापको अपनी कमजोरी ओर अपनी व्यक्तिगत ताकत का विशलेषण करना होगा ओर ये देखना होगा कि अाप इस नौकरी के लिए योग्य है या नहीं या ये नौकरी अापके लिए अावशयक है या नहीं।

2. कंपनी का अध्ययन- जिस भी कंपनी या संस्था मे अापको साक्षात्कार के लिए बुलायाँ गया है, उसका अच्छी तरह अध्ययन कर ले। उसके इतिहास, द्रष्टी और उसके उद्देशयों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर लें ताकि जब अापसे साक्षात्कार मे सवाल किए जाये तो अाप उनके जवाब अासानी से दे सके। कंपनी का अध्ययन करके अाप अपनी भविष्य की योजनाये बना सके है और इस बात पर विचार कर सकते है कि हम कंपनी को लाभ केसे पहुचाँ सकते हैं।

3. अपने अाप पर विश्वास रखें- साक्षात्कार के समय हमेशा आत्मविश्वासी दिखे चाहि ही अाप कितनी भी परेशानी मे हो। बार-बार अपने अाप से कहना है की में ही सफल होऊगाँ। क्योकि कोई भी एेसे व्यक्ति को नौकरी नही देगा जो साक्षात्कार के समय परेशान रहता हैं। इसलिए साक्षात्कार के समय खुद पर विश्वास रखे और देखने वाले को आत्मविश्वासी दिखें।

4. कुछ सामान्य सवाल- कुछ एेसे सवाल होतो है जो हर साक्षात्कार मे जरुर पुच्छे जाते है, तो अापको उन सामान्य सवालो की अच्छी तरह तैयारी करनी होगी। ये सामान्य सवाल कुछ इस प्रकार हैं जैसे- अापका परिचय, अापकी रुची, अापके शौक, अापकी कमियाँ और अपनी कमियों को दूर करने के लिए अाप क्या कर रहै है, हम अापको नौकरी क्यो दें, अादि। अपने साक्षात्कार से पहले अाप इन सवालों की अच्छी तरह तैयारी कर लें।

5. ईमानदार और लचीला रहें- अाप हमेसा ईमानदार और लचीला रहें। साक्षात्कार के समय सभी सवालें के जवाब पूरी ईमानदारी से दें। जिस भी सवाल का जवाब अापको पता नही है तो साफ-साफ मना कर दें पर झूठ ना बोले। झूठ बोलने पर सामने वाले पर अापका नकरात्मक प्रभाव पडता है। एेसा कोई नही है जो सब कुछ जानता हो इसलिए अपनी कमियों को स्वीकार करना सीखो और हमेशा ईमानदार रहें। साक्षात्कार के समय सामने वाले से कभी भी बहस न करें। हमेशा लचीला बना रहें।

6. अपने बायोडाटा को अपडेट रखें- बायोडाटा हमेशा अपडेट होना चाहिएँ। किसी भी नौकरी को प्राप्त करने मे बायोडाटा भी महत्वपूण भुमिका निभाता है। इसलिए बायोडाटा मे अपने सभी कौशल एव अनुभव जोडकर इसे अच्छी तरह बनाये। बायोडाटा ना ज्यादा बडा होना चाहिएँ और ना ही अधिक छोटा। बायोडाटा मे हमें कोई भी गलत जानकारी नही देनी चाहिएँ और बायोडाटा मे लिखे प्रत्येक शब्द का मतलब हमें पता होना चगहिएँ।

7. समय को महत्व दें- साक्षात्कार के लिए अापको समय पर कंपनी पहुंचना होगा। यदि अाप साक्षात्कार के लिए समय पर कंपनी नही पहुंचते है तो इससे बुरा प्रभाव पडता है और सामने वाला सोचता है कि इसके लिए समय का कोई महत्व नही हैं। इसलिए साक्षात्कार के लिए बुलाये गये समय से लगभग 10 मिनट पहले पहोचने का प्रयास करें।

8. कंपनी के लाभ के विषय मे सोचें- कंपनी के विषय मे पूरी जानकारी प्राप्त करके इस बात का अध्ययन करना है कि में इस कंपनी के लाभ मे केसे अपना योगदान दे सकता हुँ। या में एेसा क्या कर सकता हुँ जिससे इस कंपनी को लाभ हों। यदि अाप एेसा करते है तो अाप अवशय ही सफल होगें।

9. साक्षात्कार के लिए अच्छी तरह तैयार हो के जाये- साक्षात्कार के लिए हमेशा अच्छी तरह तैयार होकर जाना चाहिएँ। हमेशा अापको फामल डेस, पेन्ट ओर शट  पहनना चाहिएँ और फेस सेविंग कराकर जाना चाहिएँ।

 10. साक्षात्कारकर्ता के साथ कभी भी बहस ना करें- साक्षात्कारकर्ता के साथ किसी भी प्रकार की बहस ना करें। हमें स्वीकार करना होगा कि साक्षात्कार लेने वाला व्यक्ति के पास अाप से ज्यादा अनुभव हैं। अतः अापको बस सुन-ना है और अपने विचार देने है। अापको साक्षात्कारकर्ता के साथ किसी भी प्रकार की बहस नही करनी हैं। 
में अापसे ये भी नही कह रहा की जो साक्षात्कारकर्ता बोलो मान लेना चाहिएँ। बस ये कह रहा हूँ की अापको अनावशयक बहस करने से बचना चाहिएँ।

11. अस्वीकृति के डर को खत्म करें- क्या अापने कभी सोचा की सभी व्यक्ति साक्षात्कार के नाम से डरते क्यों हैँ? अाज में अापको बताता हुँ। व्यक्ति साक्षात्कार से नही डरतें बल्कि अस्वीकार किये जाने से डरतें हैं। अापको अस्वीकृति के डर को खत्म करना होगा। इस बात को सोच-सोच कर परेसान नही होना है कि में  साक्षात्कार मे पास नही हुअा तो क्या होगा। कोई भी कंपनी भयभीत या डरें हुए व्यक्ति को नौकरी नही देती। अतः इस अस्वीकृति के डर को समाप्त करना होगा।

12. वेतन वार्ता- इस विषय पर सावधानी से विचार करना होगा। यदि साक्षात्कार के समय बहुत अधिक वेतन की मांग करते है तो शायद उनको लगे की अाप इस नौकरी के लिए गंभीर नही हैं।

12.साक्षात्कार के अंत में फीडबैक के लिए पूछें- जब अापका साक्षात्कार खत्म हो जाए तो साक्षात्कारकर्ता से फीडबैक अावश्य मागें चाहे अापका साक्षात्कार कैसा भी रहा हो। कोई-कोई साक्षात्कारकर्ता अापको फीडबैक नही देगा। लेकिन अधिकांस साक्षात्कारकर्ता अापको अावशय बतायेगे कि अापका साक्षात्कार केसा रहा, इसमे क्या अच्छा रहा और किस क्षेत्र मे अापको सुधार करने की जरुरत हैं।
 साक्षात्कारकर्ता से फीडबैक मागना साक्षात्कारकर्ता पर अापका सकारात्मक प्रभाव डालता हैं।

अापको ये हमारी पोस्ट कोसी लगी कमेन्ट करके अवशय बताये और हमें अपने सुझाव भी दे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत की शिक्षा प्रणाली में सुधार के तरीके- महत्वपूर्ण 14 तरीके

भारत की शिक्षा व्यवस्था की कमियां

The Missing Tile Syndrome in Hindi